चन्द्रभान राज की रिपोर्ट-
महराजगंज। कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता पूर्व उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य,पूर्व जिला पंचायत सदस्य एवं पूर्व प्रधान लक्ष्मी दास के उनके निधन पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष शरद कुमार सिंह सहित जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी व कांग्रेस जन अत्यंत मर्माहत हैं।
कांग्रेस जिलाध्यक्ष शरद कुमार सिंह उर्फ़ बबलू सिंह ने कहा कि उनके निधन से कांग्रेस को एक अपूर्णीय क्षति हुई है। कांग्रेस पार्टी उनके निधन पर शोक ब्यक्त करते हुए,ईश्वर से प्रार्थना करती है कि मृत्यु आत्मा को स्वर्ग में स्थान देने की कृपा करें। शोक संतप्त परिवार को यह दुःख शहने की शक्ति प्रदान करने की कृपा करें।