INDIA अलायंस को मिलने जा रहीं 295 से ज्यादा सीटें, Exit Poll से पहले खरगे का ऐलान

नई दिल्ली: विपक्षी गठबंधन ‘इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इंक्लूसिव अलांयस’ (इंडिया) के दलों के नेताओं ने शनिवार को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के आवास पर अनौपचारिक बैठक कर लोकसभा चुनाव की मतगणना से जुड़ी तैयारियों एवं रणनीति चर्चा की। बैठक में तृणमूल कांग्रेस और पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) शामिल नहीं हुईं। इस मीटिंग के बाद मल्लिकार्जुन खरगे ने दावा किया कि इंडिया गठबंधन 295 सीटों से ज्यादा जीतने जा रहा है। मालूम हो कि आज सातवें फेज की वोटिंग हो रही है और शाम साढ़े छह बजे के बाद एग्जिट पोल के नतीजे आने लगेंगे। 

 

 

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा, ”आज हमारी बैठक हुई, जिसमें ढाई घंटे तक कई विषयों पर चर्चा हुई। खासतौर पर चुनाव परिणाम के समय क्या-क्या कठिनाइयां आ सकती हैं और कैसे उसे ठीक करना है। कार्यकर्ताओं को क्या-क्या निर्देश दिए जाने हैं, इस पर भी चर्चा हुई। इंडिया गठबंधन 295 से ज्यादा सीटें आ रही हैं। इसमें कोई बदलाव नहीं होगा। यह हमारा सर्वे नहीं, बल्कि जनता का सर्वे है। हमारे नेताओं को जो जानकारी मिली है, उस आधार पर आपको बताया गया है।”

 

 

खरगे के आवास ’10 राजाजी मार्ग’ पर आयोजित इस बैठक में खरगे, कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी, राहुल गांधी, महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा और के.सी. वेणुगोपाल, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एससीपी) के प्रमुख शरद पवार, आम आदमी पार्टी के प्रमुख एवं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, नेशनल कॉन्फ्रेंस के फारूक अब्दुल्ला और समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव शामिल हुए। मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के महासचिव सीताराम येचुरी, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के महासचिव डी. राजा, राष्ट्रीय जनता दल के नेता तेजस्वी यादव, द्रमुक के टी.आर. बालू, झारखंड मुक्त मोर्चा के नेता एवं झारखंड के मुख्यमंत्री चंपई सोरेन, शिवसेना (यूबीटी) के अनिल देसाई, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माले) के नेता दीपांकर भट्टाचार्य और विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) के प्रमुख मुकेश सहनी ने भी इस बैठक में भाग लिया। 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!