सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड से जुड़े हथियार तस्कारों का गिरोह UP से दबोचा गया, 12 गिरफ्तार

बुलंदशहर पुलिस को सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में हथियार उपलब्ध कराने वाले तस्करों से जुड़े गिरोह के 12 शातिरों को गिरफ्तार किया है। ये गिरोह कई जिलों में अवैध हथियार सप्लाई करता था।

बुलंदशहर पुलिस ने सिद्धु मूसेवाला हत्याकांड में हथियार उपलब्ध कराने वाले तस्करों से जुड़े गिरोह के 12 शातिरों को गिरफ्तार किया है। अंतर्राज्यीय गिरोह एनसीआर के कई जिलों में अवैध हथियारों की सप्लाई कर रहा था। गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए आरोपियों  से सात पिस्टल, पांच तमंचे, कई कारतूस, साढ़े 11 हजार रुपये और 10 मोबाइल फोन भी बरामद किए हैं। गिरोह के सरगना समेत दो आरोपी फरार है जिनपर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया है। फरार आरोपी के रिश्तेदार को एनआईए सिद्धु मूसेवाला हत्याकांड में हथियार उपलब्ध कराने के लिए पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।

सिद्धु मूसेवाला हत्याकांड में सप्लाई किए थे हथियार

पूछताछ में आरोपियों ने खुर्जा नगर निवासी बिलाल और रिजवान से कम दामों में अवैध पिस्टल-तमंचे खरीदकर दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र के बुलंदशहर, गाजियाबाद, नोएडा, अलीगढ़, हापुड़, मेरठ में बेचता था। इन हथियारों का प्रयोग हत्या, लूट, डकैती और अपहरण जैसे अपराधों में किया जाना भी स्वीकार किया है। एसएसपी ने बताया कि पंजाब में कुछ माह पहले गायक सिद्धु मूसेवाला हत्याकांड में फरार आरोपी रिजवान के रिश्तेदार को केंद्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) द्वारा गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। आरोपी रिश्तेदार ने ही हत्यारोपियों को सिद्धु मूसेवाला की हत्या के लिए हथियार उपलब्ध कराए थे। केंद्रीय एजेंसी द्वारा आरोपी रिजवान की भी भूमिका की जांच की जा रही है।

एसएसपी श्लोक कुमार ने बताया कि गिरोह के 12 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरोह द्वारा एनसीआर के विभिन्न जनपदों में हथियारों की सप्लाई की जाती थी। दो आरोपी बिलाल और रिजवान फरार चल रहे हैं। रिजवान के रिश्तेदार को पूर्व में एनआईए द्वारा सिद्धु मूसेवाला हत्याकांड में हथियार सप्लाई करने के आरोप में गिरफ्तार कर चुकी है। 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!