जिला विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर का हुआ आयोजन

चन्द्रभान राज की रिपोर्ट-

न्याय चला निर्धन से मिलने वाली कहावत हुई चरितार्थ-

 

 

कोल्हुई,महराजगंज। कोल्हुई में स्थित श्रीराम सिंह परमहंस बालिका इंटर कालेज में विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।जिस में मुख्य अथिति के रूप में जिला एवं सत्र न्यायधीश कमलेश्वर पांडेय ने साक्षरता एवं जागरूकता पर अपने विचार रखते हुए समाज में मौलिक अधिकारों एवं कर्तव्यों का लोगों को बताते हुए अमल करने पर बल दिए।

उक्त शिविर की शुभारंभ सरस्वती वंदना से किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं विधिक प्राधिकरण के सचिव कमलेश्वर पांडेय ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि बालक बालिकाओं को समान शिक्षा का अधिकार है।इस के अलावा सभी बालक और बालिकाओं को 14वर्ष तक मुफ्त शिक्षा एवं भोजन का भी अधिकार भी है।किसी के सफलता में मात्र उसका ही नहीं अपितु मां बाप ,परिवार गांव अथवा शहर का भी योगदान होता है।इस लिए सामाजिक समरसता अति आवश्यक है।उन्हों कहा अपने सफलता के लिए पूरे कर्तव्य निष्ठा से कार्य करें।श्री कृष्ण ने कहा है कि कर्म कहां निष्फल होता है।सूरज जैसा बनना चाहते हो सूरज की तरह तपना होगा।उन्हें कहा हर संकट का हल होता है।आज नहीं तो कल अवश्य होगा।बालक बालिकाओं को संबोधित करते हुए कहा आप भविष्य के निर्माता हैं।हर समस्या का स्वयं निस्तारण करने की सोच रखे।जो काम सुलह समझौता से हो सकता है उसे मुकदमे में फंस कर आप बर्बाद होते हैं।किसी भी समस्या के लिए आप विधिक सेवा प्राधिकरण से सहयोग ले सकते हैं।हम सब सेवक हैं। 11फरवरी को लोक अदालत का प्रोग्राम है, उस से लाभान्वित हों।

ये भी पढ़े-  श्रीराम परमहंस बालिका इण्टर कॉलेज कोल्हूई में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में जागरूक शिविर का आयोजन किया गया

शिविर को उप जिलाधिकारी फरेंदा ने अपने संबोधन में गांधी वादी विचार धारा पर चलने के लिए प्रेरित किए।उन्हों गांधी जी आत्म कथा पुस्तक भी अपर सत्र न्यायधीश कमलेश्वर पांडेय के हाथों विशिष्ठ छात्रों अध्यापकों बुद्धजीवियो एवं पत्रकारों को वितरित किए।

शिविर को तहसीलदार फरेंदा रामानुज त्रिपाठी,सी ओ फरेंदा कोमल प्रसाद मिश्र एवं समाज सेवी कालिका सिंह ने भी संबोधित किया।संचालन सुधांशु पांडे एडवोकेट ने की। अंत में विशिष्ठ अतिथि अपर सत्र न्यायधीश कमलेश्वर सिंह को विद्यालय के संचालक चंद्र वीर सिंह ने अंग वस्त्र देकर सम्मानित किए ।साथ कुशल सुरक्षा व्यवस्था संचालित करने के लिए थानाध्यक्ष महेंद्र यादव को मुख्य अतिथि के द्वारा अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया।इस दौरान मुख्य अतिथि द्वारा दो लेखपालों सुखाम बहादुर चौधरी, व राहुल शर्मा को बेहतर कार्य के लिए प्रशाति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

इस मौके पर विद्यालय के संचालक चंद्र वीर सिंह , शिविर के प्रबंधक सूर्य वीर सिंह, पूर्व उप प्रमुख बैतुल्लाह उर्फ चुन्ना खां,ग्राम प्रधान राम केश प्रजापति ,पूर्व प्रधान अनिल मिश्र,श्रीराम जायसवाल, उमा कांत मिश्र, डा० जीत बहादुर सिंह, जयप्रकाश पांडेय,डब्लू सिंह आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

error: Content is protected !!
%d bloggers like this: