Disney Lay Off: डिज्नी अपने 7,000 कर्मचारियों की करेगा छंटनी

एंटरटेनमेंट की दुनिया का बड़ा नाम यानी डिज्नी भी अब कर्मचारियों की छंटनी करने वाली कंपनियों की लिस्ट में शामिल हो गया है। डिज्नी अपने करीब 7,000 कर्मचारियों यानी 3.6 फीसदी वर्कफोर्स की छंटनी (Disney Hotstar) करेगा। कंपनी ने ले ऑफ के पीछे बिजनेस को फायदेमंद बनाने का तर्क दिया है और साथ ही कहा है कि कंपनी अपने वर्क स्ट्रक्चर को नए सिरे से तैयार करेगी।

रिपोर्ट्स के अनुसार डिज्नी+ हॉटस्टार ने 31 दिसंबर 2022 को पहली तिमाही के 3.8 मिलियन सब्सक्राइबर खो दिए। इसके साथ ही कंपनी ने यह भी कहा कि कंज्यूमर ने खर्च में कटौती की है जिसके कारण हॉटस्टार की स्ट्रीमिंग सर्विस ने पिछली तिमाही में सब्सक्राइबर में पहली बार गिरावट देखी। हालांकि रिपोर्ट्स के अनुसार डिज्नी ग्रुप ने पिछले तीन महीने में 23.5 बिलियन डॉलर का रेवेन्यू दर्ज किया। हालांकि यह रेवेन्यू उम्मीद से बेहतर था।

डिज्नी हॉटस्टार ने कर्मचारियों की छंटनी के विषय में जानकारी देते हुए कंपनी के सीईओ बॉब इगर ने कहा कि यह निर्णय उनके लिए बिल्कुल आसान नहीं था और उनके मन में कर्मचारियों के टैलेंट के प्रति बेहद सम्मान है। इसकी 2021 की वार्षिक रिपोर्ट के अनुसार कंपनी ने उस वर्ष 2 अक्टूबर तक दुनिया भर में 190,000 लोगों को रोजगार दिया था, जिनमें से 80 फीसदी कर्मचारी फुल टाइम थे।

ये भी पढ़े-  UPMSP UP Board Exam 2023: क्या इस दिन जारी होगी यूपी बोर्ड की 10वीं, 12वीं डेटशीट? यहां जानें पूरा अपडेट
error: Content is protected !!
%d bloggers like this: