चंद्रभान राज की रिपोर्ट-
सिंदुरिया, महराजगंज। स्थानीय थाना क्षेत्र के ग्राम सभा सोनवल निवासी राजेश यादव पुत्र श्रीराम यादव के घर मे बीती रात अचानक अज्ञात कारणों से आग लग गई। इसकी जानकारी घर वालों को कमरे से उठी आग की धुंआ निकलने पर हुई। घर वाले जब तक आग पर बुझाने का कार्य करते तब तक घर का समान जलकर खाक हो गया। वहीं राजेश यादव ने बताया कि सभी लोग बरामदे में थे, पीछे वाली कमरे से रात को अचानक धुंआ उठने पर पता चला कि घर मे आग लग गई है। आग लगने से घर मे रखा दैनिक उपयोग वाली सभी समानों के साथ अनाज व दश हजार रुपया भी जलकर खाक हो गया। समाचार लिखे जाने तक घर मे आग लगने का पता नही चल पाया था।