सुमित गुप्ता की रिपोर्ट-
कुशीनगर: जनपद के खड्डा विधानसभा में नवनिर्मित नगर पंचायत छितौनी के वार्ड नंबर 4 लोहिया नगर के मुसहर टोली में विधायक विवेकानंद पांडे जी ने कंबल वितरण का कार्यक्रम किया। इस कार्यक्रम के दौरान नगर पंचायत छितौनी के इओ ,खड्डा(मंडल अध्यक्ष) चंद्र प्रकाश तिवारी जी ,संजय कुमार मद्धेशिया (वरिष्ठ भाजपा नेता), दीपू सरावगी जी, संजीव मद्धेशिया जी, शंकर आडवाणी जी, योगेश शर्मा जी, विजय शर्मा जी, आलोक चौरसिया जी सभी पदाधिकारी गण उपस्थित रहे। कंबल प्राप्त करके लोगों ने दिल से धन्यवाद दिया।