अयोध्या: एनएच-27 पर भीषण सड़क हादसा, डबल डेकर बस पलटी… 1 की मौत, 32 घायल

अयोध्या: एनएच-27 पर भीषण सड़क हादसा, डबल डेकर बस पलटी… 1 की मौत, 32 घायल

अयोध्या: उत्तर प्रदेश के अयोध्या से दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है। नेशनल हाईवे-27 पर शनिवार की देर रात भीषण सड़क हादसा हो गया। गोरखपुर से दिल्ली जा रही बिहार की एक डबल डेकर बस अनियंत्रित होकर पिलर से टकरा गई और पलट गई। इस दर्दनाक हादसे में 1 व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि 32 लोग घायल हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर घायलों को वहां से निकाला। उन्हें अस्पताल भेजा गया। इसके बाद सड़क से मलबे को हटाकर एक बार फिर ट्रैफिक को सुचारू कराया गया।घटना रात करीब 1:30 बजे जिले के रूदौली कोतवाली क्षेत्र के भेलसर के पास हुई। तेज रफ्तार डबल डेकर बस अनियंत्रित हो गई। अनियंत्रित बस पिलर से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि तेज आवाज से लोग घबरा गए। एक्सिडेंट की जानकारी मिलते ही लोग उस तरफ दौड़े। इसके बाद मौके पर मौजूद लोगों ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची।

मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को तत्काल इलाज के लिए सीएचसी रुदौली भेजा। घटना की जानकारी सीनियर अधिकारियों को भी दी गई। दुर्घटना में 32 लोग घायल हुए थे। इनमें से 19 घायलों की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें मेडिकल कॉलेज दर्शन नगर रेफर कर दिया गया। घटना के बाद हाईवे पर कुछ देर तक अफरा-तफरी मची रही। पुलिस और स्थानीय प्रशासन ने राहत एवं बचाव कार्य कर यातायात को सुचारू रूप से बहाल किया। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!