Air India: एयर इंडिया फ्लाइट के शौचालय हुए जाम, उड़ान के 10 घंटे बाद शिकागो से उड़कर वापस वहीं पहुंचा विमान

Air India: एयर इंडिया फ्लाइट के शौचालय हुए जाम, उड़ान के 10 घंटे बाद शिकागो से उड़कर वापस वहीं पहुंचा विमान

शिकागो: एयर इंडिया की शिकागो-दिल्ली हवाई सेवा को तकनीकी खराबी के चलते वापस शिकागो लौटना पड़ा। एयर इंडिया के विमान ने गुरुवार को अमेरिका के शिकागो से दिल्ली के लिए उड़ान भरी थी, लेकिन करीब 10 घंटे बाद विमान को वापस शिकागो लौटने के लिए मजबूर होना पड़ा। मीडिया रिपोर्ट्स के हवाले से बताया जा रहा है कि विमान के शौचालय जाम हो गए थे।

एयर इंडिया ने असुविधा के लिए जताया खेद
एयर इंडिया के प्रवक्ता ने बताया कि 6 मार्च 2025 को शिकागो से दिल्ली के लिए उड़ान भरने वाली AI126 विमान तकनीकी समस्या के कारण शिकागो वापस लौट गया। शिकागो में उतरने पर, सभी यात्री और चालक दल सामान्य रूप से उतर गए और यात्रियों को असुविधा से बचाने के लिए उन्हें आवासीय मदद दी गई। इसके बाद यात्रियों के लिए वैकल्पिक व्यवस्था की गई। एयरलाइन ने ये भी बताया कि यात्रियों को उड़ान रद्द होने पर पैसे रिफंड कर दिए गए। एयरलाइन के लिए यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा सर्वोपरि है। 

शौचालय जाम होने से हुई परेशानी
अमेरिकी मीडिया के अनुसार, शिकागो से दिल्ली के लिए उड़ान भरने वाले विमान में कथित तौर पर सभी शौचालय जाम हो गए थे। विमान के 12 में से 11 शौचालय काम नहीं कर रहे थे और सिर्फ बिजनेस क्लास का ही एक शौचालय चल रहा था। विमान में सवार 300 यात्रियों की परेशानी को देखते हुए विमान को वापस शिकागो ले जाया गया। 

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!