बंगाल की खाड़ी में बन रहा दाना तूफान, झारखंड में भी भारी बारिश का अनुमान, 25 अक्टूबर तक का हाल

बंगाल की खाड़ी में बन रहा दाना तूफान

Cyclone Dana: बंगाल की खाड़ी पर बना निम्न दबाव का क्षेत्र अब गहरे अवदाब में तब्दील होकर पूर्वी तट की ओर बढ़ गया है। मौसम विभाग की मानें तो इसके एक गंभीर चक्रवाती तूफान में बदलने की आशंका है। बताया जाता है कि इस तूफान के 24-25 अक्टूबर के दरम्यान उत्तरी ओडिशा और पश्चिम बंगाल के तटों को पार करने की संभावना है। इस दौरान हवा की स्पीड 100 से 110 किलोमीटर प्रति घंटा तक देखी जा सकती है। इस वेदर सिस्टम के बीच झरखंड में भी जोरदार बारिश का अनुमान है।

चलेंगी तूफानी हवाएं

मौसम विभाग के एक अधिकारी ने मंगलवार को बताया कि बंगाल की खाड़ी पर बनने वाले चक्रवाती तूफान दाना (Cyclone Dana) के कारण झारखंड के कुछ हिस्सों में 24 और 25 अक्टूबर को भारी बारिश की संभावना है। इस दौरान झारखंड के कुछ हिस्सों, खासकर दक्षिण-पूर्वी क्षेत्र में 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। कुछ इलाकों में बिजली गिरने की भी चेतावनी जारी की गई है। IMD की मानें तो बंगाल की खाड़ी पर बना कम दबाव का क्षेत्र मंगलवार को डीप डिप्रेशन में बदल गया और पूर्वी तट की ओर बढ़ गया।

लोगों को सतर्क रहने के निर्देश

रांची मौसम विज्ञान केंद्र के प्रभारी अभिषेक आनंद ने कहा कि तूफान के प्रभाव से झारखंड के मौसम में बदलाव बुधवार की शाम से नजर आने लगेगा। इसका वास्तविक प्रभाव 24 अक्टूबर से झारखंड के दक्षिण-पूर्वी हिस्सों में बारिश और गरज के साथ दिखाई देगा। 25 अक्टूबर को पूरे झारखंड में व्यापक रूप से बारिश होने की उम्मीद है।दक्षिण-पूर्व झारखंड के कुछ इलाकों में भारी बारिश का पूर्वानुमान है। कुछ इलाकों में आंधी और तेज हवाएं चलने की भी संभावना है। लोगों से 24 और 25 अक्टूबर को सतर्क रहने को कहा गया है।

23 अक्टूबर को झारखंड में कैसा मौसम?

मौसम विभाग की मानें तो झारखंड में 23 अक्टूबर से मौसम में बदलाव नजर आने लगेगा। मौसम विभाग ने 23 अक्टूबर को पश्चिमी सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम, सरायकेला, खुंटी, रांची, रामगढ़, बोकारो, धनबाद, गिरिडीह, देवगढ़, जामतारा, दुमका, गोड्डा, पाकुड, साहेबगंज जिलों में विभिन्न स्थानों पर गरज चमक और तेज हवाओं के साथ बौछारें पड़ने का यलो अलर्ट जारी किया है।

झारखंड में 24 अक्टूबर को कैसा मौसम?

मौसम विभाग का कहना है कि 24 अक्टूबर को झारखंड में मौसम ज्यादा खराब रहेगा। IMD ने 24 अक्टूबर को झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम और सरायकेला जिलों में गरज चमक और तेज हवाओं के साथ भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

Jharkhand weather update

इन जिलों में यलो अलर्ट

इसके साथ ही 24 अक्टूबर को सिमडेगा, गुमला, खुंटी, लोहरदगा, रांची, हजारीबाग, रामगढ़, बोकारो, धनबाद, कोडरमा, गिरिडीह, देवगढ़, जामतारा, दुमका, गोड्डा, पाकुड, साहेबगंज जिलों में विभिन्न स्थानों पर गरज चमक और तेज हवाओं के साथ बौछारें पड़ने का यलो अलर्ट जारी किया गया है। कहीं-कहीं बारिश भी देखी जा सकती है।

मौसम प्रतीकात्मक तस्वीर

25 अक्टूबर को झारखंड में कैसा रहेगा मौसम?

मौसम विभाग ने 25 अक्टूबर को भी पश्चिमी सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम और सरायकेला जिलों में गरज चमक और तेज हवाओं के साथ भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। साथ ही सिमडेगा, गुमला, खुंटी, लोहरदगा, रांची, हजारीबाग, रामगढ़, बोकारो, धनबाद, कोडरमा, गिरिडीह, देवगढ़, जामतारा, दुमका, गोड्डा, पाकुड, साहेबगंज जिलों में अलग-अलग स्थानों पर गरज चमक और तेज हवाओं के साथ बौछारें पड़ने या तेज बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है।

(पीटीआई और IMD के इनपुट पर आधारित रिपोर्ट)

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!