आनंद महिंद्रा भी हो जाएंगे फैन! बेंगलुरु के ऑटो वाले ने पेमेंट लेने के लिए लगाया ऐसा ‘तगड़ा’ जुगाड़

सोशल मीडिया पर आए दिन कोई न कोई कमाल का फोटो या वीडियो वायरल होता ही रहता है. इस बार बेंगलुरु के एक ऑटो वाले भैया ने अपने हाई-टेक जुगाड़ से इंटरनेट की पब्लिक का दिल जीत लिया है. दरअसल, ऑटो वाले ने ऑनलाइन पेमेंट लेने का ऐसा धांसू तरीका निकाला है जिसे देखकर लोग कह रहे हैं, भाई का जुगाड़ देखकर आनंद महिंद्रा भी फैन बन जाएंगे.

अक्सर जब हम ऑटो से उतरते हैं, तो गाड़ी पर चिपके QR कोड ढूंढते हैं या ड्राइवर से स्कैनर मांगते हैं. लेकिन बेंगलुरु के हेमंत शर्मा नाम के एक पैसेंजर के साथ कुछ अलग ही हुआ. जैसे ही उनकी राइड खत्म हुई और उन्होंने ऑटो वाले से पूछा, भैया QR कोड कहां है, तो ड्राइवर ने न तो कोई कागज निकाला और ना ही ऑटो के पीछे इशारा किया, बल्कि बड़े ही स्वैग से अपनी कलाई पैसेंजर की ओर घुमा दी. दरअसल, ऑटो ड्राइवर ने अपनी स्मार्टवॉच की स्क्रीन पर ही PhonePe का QR कोड सेट कर रखा था.

लोग बोले- ‘पीक बेंगलुरु मोमेंट’

हेमंत ऑटो वाले भैया के इस जुगाड़ से इस कदर इम्प्रेस हुए कि उन्होंने तुरंत इसकी फोटो खींचकर X (पहले ट्विटर) पर शेयर कर दिया, जो देखते ही देखते इंटरनेट पर आग की तरह फैल गई. सोशल मीडिया यूजर्स इसे Peak Bengaluru Moment बता रहे हैं, यानी एक ऐसी घटना जो सिर्फ टेक सिटी बेंगलुरु में ही आपको देखने को मिल सकती है.

लोगों ने किए मजेदार कमेंट्स

एक यूजर ने कमेंट किया, स्मार्टवॉच का स्मार्ट इस्तेमाल. दूसरे ने कहा, ऑटोवाले भैया तो बड़े टेकी निकले. एक अन्य यूजर ने लिखा, बेंगलुरु को यूं ही भारत का सिलिकॉन वैली नहीं कहते, यहां ऑटो वाले भी टेकी को टक्कर देते हैं.

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *