महराजगंज: नौतनवा में भगवान श्रीराम की भव्य शोभायात्रा, नगरवासी झूमे

नौतनवा में भगवान श्रीराम की भव्य शोभायात्रा

नौतनवा, महराजगंज (लाल बहादुर जायसवाल)। आज नौतनवा नगर में पहली बार भगवान श्रीराम की भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें नगरवासी उत्साह और उमंग के साथ भाग लेते नजर आए। शोभायात्रा में पवनपुत्र हनुमान सबसे आगे चल रहे थे, उनके पीछे श्रीराम और लक्ष्मण, और फिर माता सीता की झांकी सजाई गई थी। शोभायात्रा की रौनक में गाजे-बाजे, ढोल-नगाड़ों और डीजे की धुनों पर लोग नाचते-गाते दिखाई दिए। यह शोभायात्रा नगर के मुख्य चौराहों से होकर गुजरी और इसे देखने के लिए भारी संख्या में लोग उमड़े।

 

नौतनवा में भगवान श्रीराम की भव्य शोभायात्रा

 

नौतनवा में भगवान श्रीराम की भव्य शोभायात्रा एवं रामलीला को लेकर क्या बोले उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल नौतनवा नगर अध्यक्ष संतोष जायसवाल देखीए-

 

नौतनवा में भगवान श्रीराम की भव्य शोभायात्रा

रामलीला कमेटी के सदस्यों लालमन जायसवाल, रामरूप जायसवाल, दीपक जायसवाल, संतोष जायसवाल, ओम प्रकाश वर्मा, राजा सिंह और गौतम जोशी, विंध्याचल अग्रहरि, कमलेश अग्रवाल सहित नौतनवा नगर के तमाम लोग आयोजन को सफल बनाने में जुटे रहे। रामलीला कमेटी ने इस भव्य शोभायात्रा को पहली बार आयोजित किया, और इसका सफल आयोजन नगरवासियों के लिए गर्व का विषय बना।

 

नौतनवा में भगवान श्रीराम की भव्य शोभायात्रा

शोभायात्रा के दौरान लोगों ने ढोल-नगाड़ों और डीजे की धुन पर जमकर नृत्य किया। भगवान राम, लक्ष्मण, और माता सीता की सुंदर झांकियों ने भक्तों का मन मोह लिया। नगर के मुख्य स्थानों से होते हुए यह शोभायात्रा निकाली गई, जिससे पूरे क्षेत्र में उत्सव का माहौल छा गया।

 

नौतनवा में भगवान श्रीराम की भव्य शोभायात्रा

 

सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद-

शोभायात्रा की सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस प्रशासन ने पुख्ता इंतजाम किए थे। थाना प्रभारी नौतनवा धर्मेंद्र कुमार सिंह, कस्बा चौकी इंचार्ज राजकुमार सिंह, एसआई निशांत राय, एसआई सचिन कुमार, एसआई शुभम त्रिपाठी और कई अन्य पुलिसकर्मी सुरक्षा बल के साथ मौजूद थे। शोभायात्रा के दौरान किसी भी प्रकार की अव्यवस्था न हो, इसके लिए पुलिस ने हर चौराहे और मुख्य स्थानों पर तैनाती की थी। कांस्टेबल शंकर दयाल, लक्ष्मी शंकर यादव, राजकुमार यादव समेत अन्य पुलिसकर्मियों ने व्यवस्था बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

 

नौतनवा में भगवान श्रीराम की भव्य शोभायात्रा

 

पहली बार निकली शोभायात्रा-

नौतनवा नगर में इस तरह की शोभायात्रा पहली बार निकाली गई, जिसने स्थानीय लोगों के बीच एक अलग ही उत्साह पैदा कर दिया। नगर के लोग इसे देखने के लिए बड़ी संख्या में सड़कों पर उमड़े और शोभायात्रा का हिस्सा बने।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!